Expensive Hill Station: ये हैं देश के 5 सबसे महंगे हिल स्टेशन, जहां पर जाने से खाली हो सकता है आपका अकाउंट

Expensive Hill Station
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

पहाड़ों और चोटियों पर घूमने का अपना ही अलग मजा होता है। अगर आप भी इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको उन पहाड़ी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर घूमकर आपका अकाउंट खाली हो सकता है।

पहाड़ों और चोटियों पर घूमने का अपना ही अलग मजा होता है। वैसे अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो अब तक कई हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर कर चुके होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी भी पहाड़ी जगहें हैं, जिनको अमीरों का माउंटेन प्लेस कहा जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए देश के सबसे महंगे हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि इन जगहों पर घूमने के लिए अच्छा खासा कमाने वालों की भी जेब खाली हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको उन पहाड़ी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर घूमकर आपका अकाउंट खाली हो सकता है। 

पहाड़ों और चोटियों में घूमने का मजा ही कुछ और है, जब तक महीने का एक चक्कर ना लगा लें, तब तक सब कुछ फीका ही लगता है। वैसे अभी तक आप सस्ते हिल स्टेशनों में घूमे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसी पहाड़ी जगह भी हैं जिन्हें अमीरों का माउंटेन प्लेस भी कहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के सबसे महंगे हिल स्टेशनों की, जहां जाकर अच्छे खासे कमाने वालों की भी जेब खाली हो जाती है। अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लें उन पहाड़ी जगहों के बारे जहां जाकर आपका अकाउंट खाली हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में पड़ रहा है Long Weekend, ट्रिप के लिए इन 5 मजेदार जगहें पर जाएं

शिलांग

मेघालय की राजधानी शिलांग भारत के उत्तर-पूर्व में एक पहाड़ी शहर है। यह समुद्र तल से 1496 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 1947 में मेघालय बनने से पहले शिलांग असम की राजधानी था। यहां का माहौल और मौसम आदि सब बहुत अच्छा है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थान चेरापूंजी से सिर्फ 56 किमी की दूरी पर है। शिलांग में बेहद खूबसूरत झील और झरने हैं। यह जगह देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां घूमने के लिए आपको 35-40 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

पोंमुड़ी

पोंमुड़ी पहाड़ियों को सुनहरा चोटी या केरल का कश्मीर भी कहा जाता है। यह तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है। पोंमुड़ी चोटी पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जोकि 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर जंगल, चाय के बागान, घाटियां और पहाड़ियां आदि हैं। इस क्षेत्र में आपको 283 प्रजाति के पक्षी और 323 प्रजाति की तितलियां देखने को मिलेंगी। यहां पर घूमने का खर्चा करीब 25-30 हजार के बीच आता है।

कुफरी

शिमला के पास बसा कुफरी हिल स्टेशन हनीमून मनाने वालों की पहली पसंद है। जब भी हिमाचल को एक्सप्लोर करने की बात आती है, तो सबसे पहले कुफरी का नाम आता है। हिमालय की गोद में बसा कुफरी बेहद खूबसूरत है। यहां पर आपको हरी-भरी घाटियां देखने को मिलेंगी, जो सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढक जाती हैं। देवदार और चीड़ के पेड़ इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। आप इस जगह को 20-25 हजार में आराम से एक्सप्लोर कर लेंगे।

खज्जियार

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी से बस 26 किलोमीटर दूरी पर बसा खज्जियार एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। यह दुनिया की उन 160 जगहों में से एक है, जहां कि खूबसूरती की तुलना स्विटरलैंड से की जाती है। 6500 फीट की ऊंचाई पर बसा खज्जियार हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मस्त मौसम के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको घने जंगल, हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके हिमालय की चोटियों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। खज्जियार झील और चमेरा झील यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां पर घूमने के लिए 30-35 हजार रुपए का खर्च आता है।

दार्जलिंग

दार्जलिंग बेहद शानदार हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल में शिवालिक पहाड़ियों पर बसा है। बता दें कि करीब 2,045 मीटर की ऊंचाई पर होने के कारण दार्जलिंग में बड़ा ही अच्छा मौसम रहता है। आप जिधर नजरें घुमाओगे, उधर ही बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां पर आप खिलौने जैसे ट्रेनें, हरे भरे चाय के बागान, दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ और कंचनजंगा आदि को मिलाकर दार्जलिंग को शानदार और खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। अच्छी तरह से दार्जलिंग को एक्सप्लोर करने के लिए आपकी जेब में कम से कम 40 हजार रुपए होने चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़