Linkedin अपने यूजर्स के लिए लाया नया फीचर, इंस्टाग्राम रील्स की तरह करेगा काम, यहां जानें सबकुछ

LinkedIn
Creative Commons
Kusum । Jul 16 2024 7:39PM

अब लिंक्डइन पर चुनिंदा यूजर्स को एक स्पेसिफिक वीडियो टैब दिखाना शुरू हो गई है। इसके बारे में मार्च में पहील बार जानकारी सामने आई थी। इस फीचर को पेश करने के पीछे कंपनी का मकसद यूजर्स के इंगेजमेंट को बढ़ाना है। नए फीचर के बारे में लिंक्डइन इंडिया के प्रोडक्ट हेड अजय दत्ता ने घोषणा की है। लिंक्डइन का ये फीचर इंस्टाग्राम की रील से मिलता-जुलता है।

लिंक्डइन ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब लिंक्डइन पर चुनिंदा यूजर्स को एक स्पेसिफिक वीडियो टैब दिखाना शुरू हो गई है। इसके बारे में मार्च में पहील बार जानकारी सामने आई थी। इस फीचर को पेश करने के पीछे कंपनी का मकसद यूजर्स के इंगेजमेंट को बढ़ाना है। नए फीचर के बारे में लिंक्डइन इंडिया के प्रोडक्ट हेड अजय दत्ता ने घोषणा की है। लिंक्डइन का ये फीचर इंस्टाग्राम की रील से मिलता-जुलता है। 

लिंक्डइन यूजर्स को मिला नया फीचर

भले ही इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी की गई है लेकिन कुछ यूजर्स को लिंक्डइन का शॉर्ट वीडियो फीचर पिछले महीने ही मिलना शुरू हो गया था। वीडियो टैब को एंड्रॉइड पर होम और माय नेटवर्क टैब के बीच रखा गया है। फिलहाल ये वीडियो फीचर आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। यहां वीडियोज को लाइक और उन पर कमेंट कर सकते हैं। इके अलावा इंस्टाग्राम रील्स की तरह इन्हें शेयर भी किया जा सकता है। 

इस साल की शुरुआत में लिंक्डइन के प्रवक्ता सूजी ओवेन्स ने कहा कि कंपनी मेंबर्स को लिंक्डइन पर रिलेटेड वीडियो दिखाने के लिए इस फीचर पर काम कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़