बृजभूषण ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, WFI अध्यक्ष संजय सिंह बोले- PM की तारीफ के बाद रची साजिश

Brij Bhushan
प्रतिरूप फोटो
ANI
Kusum । Sep 7 2024 2:02PM

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद से बयानबाजी को दौर जारी है। बीते साल ये दोनों पहलवान साक्षी मलिक के साथ तत्कालीन डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ धरने पर बैठे थे। अब दोनों ओलंपियन के कांग्रेस में शामिल होने को इस धरने से भी जोड़ा जा रहा है।

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद से बयानबाजी को दौर जारी है। बीते साल ये दोनों पहलवान साक्षी मलिक के साथ तत्कालीन डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ धरने पर बैठे थे। अब दोनों ओलंपियन के कांग्रेस में शामिल होने को इस धरने से भी जोड़ा जा रहा है। 

बृजभूषण सिंह ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर तो कई आरोप लगाए लेकिन साक्षी मलिक को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने अपने पूरे बयान में साक्षी का नाम का जिक्र भी नहीं किया। भूषण ने विनेश फोगाट को चीटर बताया। उन्होंने कहा कि वह गलत तरीके से ओलंपिक गईं और इसी का उनके साथ वह सब हुआ। 

वहीं बृजभूषण सिंह के करीबी और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी दोनों पहलवानों पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि तीनों पहलवान धरने पर तब बैठे जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय कुश्ती सुरक्षित हाथों में है। 

संजय सिंह ने एएनआई से कहा कि, धरने की नींव उसी दिन पड़ गई थी जिस दिन हमारे पीएम ने हमारे अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की तारीफ की थी। ये कहा था कि कुश्ती सही हाथों में हैं। बीते 12 सालों में कुश्ती को बढ़ाया। षड्यंत्र करके भारत के कुश्ती के मेडल भी कम कराए गए। कुश्ती ओलंपिक इयर में दो साल तक कुछ नहीं हुआ, खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए और इस कारण वह मेडल नहीं ला पाए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़