जसपाल भट्टी निर्विवाद रूप से भारत के सबसे मजेदार कॉमेडियन थे

जसपाल सिंह भट्टी का जन्म 3 मार्च, 1955 को पूर्वी पंजाब अमृतसर के एक पंजाबी सिख राजपूत परिवार में हुआ था। भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक किया है।
भारत के बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक स्वर्गीय जसपाल भट्टी को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और उन्हें प्यार से 'कॉमेडी का राजा' कहा जाता था। जसपाल भट्टी को उनके राजनीतिक व्यंग्य और आम आदमी पर चुटकुले करने के लिए जाना जाता था। उन्होंने उल्टा पुल्टा और फुल सहित शो भी किए, जिससे उन्होंने काफी लोकप्रियता बटौरी। प्रत्येक सामान्य-मध्यम वर्ग के व्यक्ति के सामने आने वाली समस्याओं को प्रदर्शित करने के लिए चतुराई से व्यंग्य का उपयोग करने की कला जसपाल भट्टी में ही थी। उन्होंने अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ी है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। जसपाल भट्टी निर्विवाद रूप से भारत के सबसे मजेदार व्यक्ति थे।
जसपाल सिंह भट्टी एक भारतीय टेलीविजन व्यक्तित्व थे। वह अपनी टेलीविजन सीरीज फ्लॉप शो, फुल टेंशन और मिनी कैप्सूल उल्टा पुल्टा के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उनने शो 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में भारत के राष्ट्रीय टेलीविजन नेटवर्क दूरदर्शन पर चला करते थे। उन्हें आमतौर पर "कॉमेडी के राजा" और "व्यंग्य के राजा" के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने चंडीगढ़ में विभिन्न भ्रष्टाचार विरोधी धर्मयुद्धों को लेकर खूब व्यंग किया। लालफीताशाही, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर उनका सीधा हमला जनता के लिए हास्य और जागरूकता दोनों होता था। उनकी ऐसी ही तमाम कलाओं के कारण 2013 में उन्हें (मरणोपरांत) भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
इसे भी पढ़ें: दिल को झकझोर कर रख देने वाले शायर थे साहिर लुधियानवी, जिंदगी में कई बार मुहब्बत की
जसपाल सिंह भट्टी का जन्म 3 मार्च, 1955 को पूर्वी पंजाब अमृतसर के एक पंजाबी सिख राजपूत परिवार में हुआ था। भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक किया है। भट्टी ने 24 मार्च 1985 को सविता भट्टी से शादी की और उनका एक बेटा जसराज भट्टी और एक बेटी राबिया भट्टी है। उनकी पत्नी सविता भट्टी को 2014 के चुनावों में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
1990 के दशक की शुरुआत में उनकी कम बजट वाली 'फ्लॉप शो' टीवी सीजीर आज भी याद की जाती है। उनकी पत्नी सविता भट्टी ने शो का निर्माण किया और सभी एपिसोड में उनकी पत्नी के रूप में अभिनय किया। अब तक केवल 10 एपिसोड का निर्माण किया गया था, लेकिन इस शो की एक लंबी और शक्तिशाली विरासत रही है और इसे अच्छी तरह से याद किया जाता है।
- रेनू तिवारी
अन्य न्यूज़