Malliarjun Kharge पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- PM का अपमान राष्ट्र का अपमान है

cm yogi adityanath
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 30 2023 5:53PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर है। 10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां दौरा करने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है।

इन दिनों कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की पूरी तैयारियां हो रही है। चुनाव के लिए पार्टियां लगातार पार्टी के दिग्गज नेताओं के दौरे और जनसभाएं करवा रही है। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने है, जिसमें अब काफी कम समय शेष बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंकी हुई है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक के दौरे पर है। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जमकर पलटवार भी किया है। उन्होंने खरगे द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की जोरदार आलोचना की है। उन्होंने कहा कि क्या इस उम्र में खरगे को ये शोभा देता है? ये दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और उनके पुत्र की जमानत जब्त हो रही है। प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान होता है। ये भारत का अपमान करते हैं। भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं। भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि ये बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है।

ये था मामला

बता दें कि 27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे थे जहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि गलती मत करिए, क्योंकि हमारे प्रधानमत्री जहरीले सांप की तरह है। आपको वो जहरिले नहीं लगते हैं तो उन्हें छूकर देखिए। उन्हें एक बार छूएंगे तो मर जाएँगे। इस बयान का बीजेपी जमकर विरोध कर रही है। वहीं 30 अप्रैल को मन की बात के 100वें एपिसोड में बोलते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस उन्हें सांप समझती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़