क्या Manoj tiwari की बात मानेंगे Power Star Pawan Singh, Karakat से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

manoj pawan
ANI
अंकित सिंह । May 8 2024 6:05PM

पवन सिंह को लेकर प्रभासाक्षी द्वारा पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह उनके छोटे भाई हैं। अगर वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। वह भाजपा से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था।

दिल्ली में भी चुनावी दंगल जबरदस्त तरीके से तेज होता दिखाई दे रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी जमकर प्रचार कर रहे हैं। इन सबके बीच मनोज तिवारी ने आज लालू यादव के आरक्षण वाले बयान पर पलटवार किया है। साथ ही साथ प्रभासाक्षी से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि काराकाट से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को उनकी ओर से मनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह मेरे छोटे भाई हैं और उन्हें आखिरी तक मनाने की कोशिश जारी रहेगी। इतना ही नहीं, बिहार से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी ने यह भी दावा कर दिया कि राज्य की सभी 40 सीटों पर भाजपा और NDA की प्रचंड जीत होगी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मनोज तिवारी, कन्हैया से लेकर बांसुरी स्वराज तक, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति

पवन सिंह को लेकर प्रभासाक्षी द्वारा पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह उनके छोटे भाई हैं। अगर वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। वह भाजपा से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने ही चुनाव लड़ने से मना किया है। देखते हैं इसको लेकर क्या हो पता है। आपको बता दें कि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह काराकाट से चुनावी मैदान में है। वह लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं। हालांकि बिहार से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। हालांकि, आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन भोजपुरी अभिनेता ने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: North East Delhi सीट से मनोज तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, राजनाथ सिंह रहे मौजूद, कहा- नया रिकॉर्ड बनेगा

सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लडूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार के काराकाट से लडूंगा। जय माता दी।’’ बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले सिंह के बारे में चर्चा है कि उनकी नजर आरा सीट पर भी है, जहां केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में मतदान होना है। सिंह के मैदान में उतरने से पूर्व केंद्रीय मंत्री और काराकाट के पूर्व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी और कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को काराकट लोकसभा सीट सौंपी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक राजा राम सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से कुशवाहा को टक्कर दे रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़