Maham Assembly Elections: क्या महम सीट में पहली बार खिलेगा कमल, ऐसे समझिए यहां का समीकरण

BJP
ANI

हरियाणा की महम विधानसभा सीट भी काफी ज्यादा चर्चित है। बता दें कि बीते कई चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाए रखा था। लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 05 अक्तूबर को मतदान होने हैं। वहीं 08 अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। हरियाणा की महम विधानसभा सीट भी काफी ज्यादा चर्चित है। बता दें कि बीते कई चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाए रखा था। लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था और निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई थी। तो आइए समझते हैं हरियाणा की महम विधानसभा सीट का समीकरण...

पिछले चुनावों का परिणाम

हरियाणा की यह विधानसभा सीट रोहतक संसदीय क्षेत्र के तहत आती है। वैसे तो यह सीट करीब 15 सालों से कांग्रेस पार्टी का गढ़ बनी थी। बता दें कि साल 1991, 2005, 2009, 2014 में महम विधानसभा सीट से आनंद सिंह डांगी ने इस सीट पर कब्जा बनाए रखा। वहीं साल 2019 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू ने बड़ा उलटफेर जीत हासिल की थी। वहीं साल 1967 से लेकर अब तक इस सीट से भारतीय जनता पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी है। वहीं इस बार यानी की साल 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बलराज कुंडू ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: जानिए Nuh विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड? Congress बाजी मारेगी या BJP के सर पर बंधेगा जीत का सेहरा

समझिए समीकरण

हरियाणा की महम विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है। रोहतक जिले की 9 विधानसभाओं में से एक है। राज्य की महम विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 22 फीसदी है। इस सीट से कुल वोटरों की संख्या करीब 1,80,000 से ज्यादा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़