बिहार में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन? सामने आया C वोटर का चौंकाने वाला सर्वे

bihar cm face
ANI
अंकित सिंह । Apr 17 2025 5:19PM

नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं और अब तक लगातार 10 साल से सीएम हैं। बीच के कुछ महीनों के छोड़ दे तो उससे पहले भी वह सीएम रहे हैं। नीतीश लगातार बिहार का नेतृत्व 2005 से कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब लगभग छह महीने बाकी हैं। लेकिन चुनावी रुझानों पर नज़र रखने वाले सी-वोटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार अगले बिहार चुनाव के लिए शीर्ष विकल्प नहीं हैं। नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं और अब तक लगातार 10 साल से सीएम हैं। बीच के कुछ महीनों के छोड़ दे तो उससे पहले भी वह सीएम रहे हैं। नीतीश लगातार बिहार का नेतृत्व 2005 से कर रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: 20 घंटे का सफर 13 घंटे में! बिहार को मिलने जा रही दो प्रीमियम ट्रेनें, 24 अप्रैल को मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

हालांकि, अब सवाल यह है कि अगर नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर हैं, तो बिहार के सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार कौन है? सी-वोटर सर्वेक्षण ने संकेत दिया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव अगले बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। इस बीच, विश्लेषक से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। किशोर ने हाल ही में अपनी पार्टी जन सुराज लॉन्च की थी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पहली बार बिहार चुनाव लड़ेगी और वह भी सभी 243 विधानसभा सीटों पर।

इसे भी पढ़ें: Bihar Express: 25 से 30.. फिर से नीतीश! चुनाव से पहले JDU का साफ संदेश, अब क्या करेगी BJP

तेजस्वी को 35 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे मानते हैं। वहीं, फरवरी में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत से ज्यादा था। प्रशांत किशोर फरवरी में 14 प्रतिशत पर थे। लेकिन अब वह 17 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। नीतीश के पक्ष में अभी सिर्फ 15 प्रतिशत लोग हैं जो फरवरी में लगभग 19 प्रतिशत थे। चौथे नंबर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी हैं। सम्राट चौधरी 8 से 12 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं। बिहार के एक और मंत्री और भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान बिहार के सीएम पद के लिए पांचवें लोकप्रिय उम्मीदवार हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़