Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, आंशिक रूप से बादल छाए
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 20 2023 10:19AM
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़