प्रियंका ने बढ़ाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला, बोलीं- अथक प्रयास के बावजूद हम हार गए, ये मायूस होने का समय नहीं

Priyanka Gandhi
प्रतिरूप फोटो
Twitter

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता लड़े। उदयपुर शिविर में कई लोगों ने मुझे बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष से प्रेरित हैं। हालांकि यह सच है कि अथक प्रयास के बावजूद हम हार गए।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार की भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम अथक प्रयास के बावजूद हार गए लेकिन यह उम्मीद खोने का समय नहीं है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में नवसंकल्प वर्कशॉप में हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का सरकार पर निशाना, अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने का कोई संकेत नहीं 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता लड़े। उदयपुर शिविर में कई लोगों ने मुझे बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष से प्रेरित हैं। हालांकि यह सच है कि अथक प्रयास के बावजूद हम हार गए। न्होंने कहा कि आपने जो मेहनत की पूरे देश ने देखा। जी जान से लड़ने के बावजूद हम बुरी तरह हारे, इस सच्चाई से पीछे नहीं हटना है, लेकिन ये मायूस होने का समय नहीं है। जिसको निराश होना था वे चले गए और जो यहां बैठे हैं वे लड़ने वाले हैं।

इसी बीच उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश की नींव डाली। कांग्रेस गांव-गांव में मौजूद है और यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा के सामने झुकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि हम इस देश के नौजवान के लिए लड़ रहे हैं जिसे नौकरी तो नहीं दी जा रही है लेकिन धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। हम इस सच्चाई के लड़ रहे हैं कि देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, वो देश को आगे नहीं, कोसों पीछे ले जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल को ED का नोटिस, कांग्रेस ने कहा- डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी और पार्टी को महज 2 सीटें जीतने में कामयाब हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़