जमीन विवाद: वसीका नवीस की लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sanjeev Goyal

सदर थाना पुलिस ने जख्मी पीयूष गोयल के बयान पर अमरहेड़ी गांव के 7 व्यक्तियों को नामजद कर 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जींद। हरियाणा के जींद जिले के अमरहेड़ी गांव में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे की वजह जमीनी विवाद को बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्लॉट की नींव भरवाने गए अर्बन एस्टेट निवासी वसीका नवीस संजीव गोयल जिनकी उम्र 52 साल थी उन्हें कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीटा। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। जबकि इस मामले में मृतक संजीव गोयल का भतीजा पीयूष गोयल जख्मी बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कृषि संबंधी नए विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसान ने की खुदकुशी 

सदर थाना पुलिस ने जख्मी पीयूष गोयल के बयान पर अमरहेड़ी गांव के 7 व्यक्तियों को नामजद कर 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

अर्बन एस्टेट में रहने वाले संजीव गोयल ने पांच साल पहले अमरहेड़ी गांव में पौना एकड़ खेत की जमीन और 270 गज का एक प्लॉट खरीदा था। उन्होंने यह प्लॉट अमरहेड़ी गांव में रहने वाले रामगोपाल एवं सावित्री से खरीदा था। प्लॉट की खरीदारी होने के बाद सावित्री के जेठ के लड़कों ने बेची गई जमीन पर अपना हक जताया और यह मामला अदालत जा पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ गठबंधन मजबूत, कांग्रेस किसानों को बरगला रही है: दिग्विजय चौटाला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अदालत ने संजीव गोयल के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। जिसके बाद उन्होंने प्लॉज की नींव भरवाने का काम शुरू किया मगर दोपहर बाद कई लोग वहां पर पहुंच गए और संजीव गोयल एवं उनके भतीजे पीयूष गोयल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं नींव भर रहे मजदूरों पर भी लाठियों से हमला किया गया और वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। हालांकि, इस दौरान संजीव गोयल एवं पीयूष गोयल बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद संजीव गोयल को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीयूष गोयल के बयान पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही साथ कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़