Piyush Goyal को लोकसभा पहुँचाकर Mumbai North क्षेत्र के मतदाताओं ने बीजेपी के साथ रिश्ते को किया मजबूत, अब विधानसभा चुनाव में भरोसा दिखाने की बारी

Piyush Goyal
प्रतिरूप फोटो
ANI
Anoop Prajapati । Sep 8 2024 4:52PM

मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में दो मोदी सरकार की पिछली दो कैबिनेट में राज्यसभा के रास्ते शामिल हुए पीयूष गोयल ने जीत हासिल की थी। यह क्षेत्र मुंबई शहर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। यहां का प्रमुख मुंबई सेंट्रल, चर्चगेट रेलवे स्टेशन इसी क्षेत्र में है।

मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। जहां हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में दो मोदी सरकार की पिछली दो कैबिनेट में राज्यसभा के रास्ते शामिल हुए पीयूष गोयल ने जीत हासिल की थी। यह क्षेत्र मुंबई शहर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। यहां का प्रमुख मुंबई सेंट्रल, चर्चगेट रेलवे स्टेशन इसी क्षेत्र में है। मरीन लाइंस, चरनी रोड इसी इलाके का हिस्सा है। कांदिवली के निकट मिले प्राचीन अवशेष बताते हैं कि यह क्षेत्र पाषाण युग से है। इस क्षेत्र को हैप्टानेसिया भी कहा जाता था। तीसरी शताब्दी में यहां पर मौर्य साम्राज्य का अधिपत्य हुआ। कुछ समय तक इस इलाके में सातवाहन साम्राज्य भी रहा। ऐलीफैंटा की गुफाएं व बालकेश्वर मंदिर यहां के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल माने जाते हैं।

यह लोकसभा क्षेत्र मुंबई के मुंबई सब अर्बन जिले के अंतर्गत आता है। जो बोरीवली, दहीसार, मगथाने, कांदीवली पूर्व, चरकोप और मलाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में छह में से चार सीट पर बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी। उसके साथ ही एक-एक सीट शिवसेना और कांग्रेस के खाते में भी गई थी। इस लोकसभा क्षेत्र की बोरीवली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 45 साल से काबिज है। वर्तमान में पार्टी के नेता सुनील राणे इस क्षेत्र से विधायक हैं। 

महाराष्ट्र में 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आये दहीसार विधानसभा क्षेत्र पर पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाए हुए हैं। पार्टी की नेता मनीषा चौधरी फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके पहले शिवसेना इस क्षेत्र को जीतने में सफल रही थी। मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र की मगथाने विधानसभा सीट के मतदाताओं का भरोसा पिछले 10 साल से शिवसेना पर लगातार बना हुआ है। 2009 में बतौर विधानसभा क्षेत्र पहचान बनाने वाली इस सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी 2009 में चुनाव जीत चुकी है। वर्तमान में एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के प्रकाश सुर्वे इस क्षेत्र से विधायक हैं। 

राज्य की विधानसभा में 160 नंबर से जानी जाने वाली कांदीवली पूर्व विधानसभा सीट भी 2009 के चुनाव में पहली बार अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अतुल भातखलकर पिछले दो बार से विधानसभा चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट का चारकोप विधानसभा क्षेत्र भी भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत गढ़ है। जहां पार्टी के नेता योगेश सागर पिछले 15 साल से कब्जा जमाए हुए हैंष उनके अलावा इस सीट को अब तक कोई भी पार्टी जीतने में सफल नहीं रही है। इस लोकसभा क्षेत्र की मलाड पश्चिम विधानसभा सीट एकमात्र कांग्रेस के कब्जे वाली सीट है। जिसके नेता असलम शेख लगातार पिछले 15 साल से क्षेत्र की जनता की आवाज राज्य की विधानसभा में पहुंचा रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़