अनुराग ठाकुर पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी होंगे

Akhilesh Yadav SP
प्रतिरूप फोटो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद ब्लास्ट) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाड़ी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है ? 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पत्नी संग किया मतदान, बोले- उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री की होने वाली है विदाई 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद ब्लास्ट) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाड़ी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कानून से चलेगा। सपा संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।

इसी बीच अखिलेश यादव ने कहा कि क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के पास बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था ? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा ? 25,000 रुपए (धनंजय सिंह) का इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा था। क्या उनकी तरफ जाएगा बुलडोजर ?

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण, प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

क्या बोले अनुराग ठाकुर ?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है ज़ुबान अखिलेश की जुबान बंद है। दरअसल, अहमदाबाद ब्लास्ट केस का फैसला सामने आने के बाद भाजपा ने सपा पर जमकर निशाना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़