उत्तर प्रदेश : अमेठी लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 44 हजार से अधिक मतों से पीछे

Smriti Irani
प्रतिरूप फोटो
ANI

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 14वें दौर की मतगणना तक स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा से 44,872 मतों से पीछे हैं।

अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 14वें दौर की मतगणना तक स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा से 44,872 मतों से पीछे हैं। शुरुआत से ही बढ़त कायम रखते हुए शर्मा आगे के दौर में मजबूत हो गये। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली स्मृति इस सीट से लगातार दूसरी बार मैदान में हैं। अमेठी लोकसभा सीट नेहरू-गांधी परिवार का सियासी गढ़ मानी जाती रही है। 

शुरुआत में अटकलें थीं कि कांग्रेस इस बार भी अमेठी से राहुल गांधी को मैदान में उतार सकती है लेकिन मगर ऐन वक्त पर पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतार दिया। वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार करण भूषण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के भगत राम से 36 हजार से अधिक मतों से आगे। करण भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़