दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में नकली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

fake notes
प्रतिरूप फोटो
ANI

हरियाणा के फरीदाबाद की रानी झा (22) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के गराचारमा गांव की निवासी 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में जाली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 100 रुपये मूल्य के 33 नकली नोट (एफआईसीएन) भी जब्त किए।

हरियाणा के फरीदाबाद की रानी झा (22) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के गराचारमा गांव की निवासी 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

बाजार में पैदल गश्त कर रही पुलिस टीम ने 19 मार्च को आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया, आरोपी महिलाओं ने बाजार में खरीदारी के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईसीएन के स्रोत और गिरोह से जुड़े संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़