सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा, बोले- दो दिन पहले लापता हुई लड़की का मिला शव, कौन है जिम्मेदार ?

Akhilesh Yadav
प्रतिरूप फोटो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी (भाजपा) ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करके 750 किसानों की हत्या की। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो ऐसे कानून लाकर वह आपकी जमीन बेच देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद किसानों ने उन्हें माफ नहीं किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जालौन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी (भाजपा) ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करके 750 किसानों की हत्या की। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो ऐसे कानून लाकर वह आपकी जमीन बेच देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद किसानों ने उन्हें माफ नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई संपन्न, 62 सीटों पर भाजपा लहराएगा परचम 

इसी बीच सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां से दो दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? इसके लिए बाबा मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश आज महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह है।

शून्य पड़ चुके हैं भाजपा के कार्यकर्ता 

उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही गठबंधन ने बढ़त बना लिए हैं और दूसरे चरण में जो वोट पड़ा है उसके बाद तो गठबंधन ने शतक लगा लिया है। तीसरे और चौथे चरण के बाद जो मतदान होगा समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शून्य पड़ चुके हैं और आगे इसको कोई वोट नहीं मिलने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । मायावती बोलीं- कानून का राज कायम करेंगे, युवाओं का पलायन रोकेंगे 

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा का समर्थन किया है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पीछे मुड़ कर देखों आपको क्या-क्या मिला ? बुंदेलखंड की जनता के साथ भाजपा ने सिर्फ धोखा किया है। मैं इनके नेताओं के भाषण सुन रहा हूं, बगल में ही बाबा मुख्यमंत्री जी आए थे। उन्होंने कहा था कि न जाने उन्होंने क्या-क्या बुंदेलखंड को दे दिया। क्या आय दोगुनी हो गई ? इनका घोषणापत्र उठाकर देखिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़