'आज झारखंड तबाही और बर्बादी की तरफ', शिवराज बोले- झारखंड मिटाओ मोर्चा बन गया है JMM

Shivraj
X @OfficeofSSC
अंकित सिंह । Jul 20 2024 4:00PM

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि हमारा सपना स्वर्णिम झारखण्ड का था। लेकिन JMM और कांग्रेस के गठबंधन ने झारखंड को हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले में नंबर- 1 बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने नौजवानों और महिलाओं को धोखा दिया, उनके सपनों को छला।

झारखंड चुनाव को लेकर प्रभारी बनाए गए शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मंच से हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी ने अपना प्यारा झारखंड देखा है जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और जिसे पीएम मोदी ने संवारा। लेकिन आज ये देखकर दुख होता है कि झारखंड कहां पहुंच गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज झारखंड विनाश और बर्बादी की ओर बढ़ रहा है. जेएमएम यानी झारखंड मिटाओ मोर्चा। झामुमो का मतलब भू-माफिया, हत्या माफिया और खनन माफिया है। आप बताओ, क्या यहां रेत मिलती है? बाल्टियों में भरकर रेत बेची जा रही है। गरीब आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 'झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी हमने ही किया', Amit Shah बोले- सोरेन सरकार में चरम पर है भ्रष्टाचार

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि हमारा सपना स्वर्णिम झारखण्ड का था। लेकिन JMM और कांग्रेस के गठबंधन ने झारखंड को हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले में नंबर- 1 बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने नौजवानों और महिलाओं को धोखा दिया, उनके सपनों को छला। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की मोदी तथा एनडीए की सरकार ने झारखण्ड को नेशनल हाईवे के लिए 10 हजार 625 करोड़ रुपए दिए। रेलवे के लिए 27 हजार 459 करोड़ रुपए दिए। 

वहीं, इस सभा में भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज सकते हुए कहा कि इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand High Court ने अवैध प्रवासियों पर अधूरे हलफनामे के लिए राज्य सरकार को फटकार लगाई

शाह ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़