समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

fishermen
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे

रामनाथपुरम। श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

इसे भी पढ़ें: जनता जानना चाहती है कि लाल डायरी में क्या है और सरकार क्यों घबरा रही है : पूनिया

उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे और उन्हें देर रात कच्चाथीवु और नेदुनथीवु के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़