राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर बवाल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं

protest
ANI
अंकित सिंह । Sep 18 2024 12:44PM

कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम बीजेपी से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जो लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में भाजपा और एनडीए के नेताओं की ओर से भी बयान दिए है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने BJP-NDA के नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, अजय माकन बोले- हम डरने वाले नहीं, जानें पूरा मामला

कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम बीजेपी से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर देश का नंबर एक आतंकवादी कहने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसीसी) प्रमुख अलका लांबा के साथ कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री और तीन अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election Issues: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है जम्मू-कश्मीर का असली मुद्दा, जानिए क्या है सूबे की जनता की राय

कांग्रेस नेता की शिकायत में बिट्टू के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है। अजय माकन ने कहा कि आप इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। 'आप संभल जाओ आप बोलो मत नहीं तो आपका भी वही हाल होगा जो आपकी दादी का हुआ है'। एक ऐसे शख्स के खिलाफ जिसके पिता और दादी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। राजनीति इस स्तर तक कभी नहीं गिर सकती।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़