बाढ़ से प्रभावित चार लाख लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 602 करोड़़ रुपये जमा कराये गये : Naidu

Chandrababu Naidu
प्रतिरूप फोटो
ANI

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित करीब चार लाख लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 602 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है। नायडू के मुताबिक, हाल ही में आई बाढ़, अतीत में आए चक्रवातों सहित किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा से अलग थी।

विजयवाड़ा । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित करीब चार लाख लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 602 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा से अनुमानित 7,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नायडू के मुताबिक, हाल ही में आई बाढ़, अतीत में आए चक्रवातों सहित किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा से अलग थी और इससे सार्वजनिक व निजी दोनों तरह की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। 

नायडू ने एनटीआर जिलाधिकारी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बाढ़ राहत के तौर पर 602 करोड़ रुपये चार लाख लोगों के खातों में सीधे जमा किए गए हैं। कुल नुकसान 7,600 करोड़ रुपये आंका गया है, जिसमें सार्वजनिक और निजी संपत्तियां शामिल हैं।” उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष में 400 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दानदाताओं ने सरकारी तंत्र के राहत प्रयासों के प्रति उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दिखाई है। 

उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए दावा किया था, “लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दिखाई है। मुख्यमंत्री राहत कोष में 400 करोड़ रुपये दान के रूप में आए, किसी अन्य राज्य को इतना दान नहीं मिला होगा। यह सबसे अधिक है।” मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा बनाए गए विश्वास की वजह से लोग इतनी बड़ी राशि दान करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अमेरिका से आए दानदाताओं ने अपने रिश्तेदारों को व्यक्तिगत रूप से चेक सौंपने के लिए प्रेरित किया जबकि कुछ लोग व्हीलचेयर पर भी दान करने आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़