राजस्थान सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की सहायता दी

Rajasthan
ANI

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार के कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राजस्थान ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार के कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राजस्थान ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की थी। यहां जारी एक बयान में सुक्खू ने सहायता मुहैया करने के लिए हिमाचल के लोगों की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: माता-पिता समेत चार परिजनों की आत्महत्या के कुछ महीनों बाद भाई-बहन ने जान दी

सुक्खू ने विभिन्न संगठनों और जनता से राज्य आपदा राहत कोष में उदारता से दान देने की अपील की, ताकि प्रभावित लोगों को पर्याप्त मदद दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़