सेवाग्राम आश्रम की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सोनिया, मनमोहन और राहुल

rahul-sonia-gandhi-and-manmohan-singh-offer-prayers-at-sevagram-ashram
anurag@prabhasakshi.com । Oct 2 2018 1:43PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मंगलवार को महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के मौके पर सेवाग्राम आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

सेवाग्राम। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मंगलवार को महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के मौके पर सेवाग्राम आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे।

इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए नई बात नहीं है। भाजपा अब गांधी जी और सरदार पटेल को याद कर रही है।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़