Lok sabha में राहुल गांधी ने किया महाभारत का जिक्र, कहा- अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान के लोगों को फंसाया गया

Rahul Gandhi
ANI
अभिनय आकाश । Jul 29 2024 2:22PM

राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स के आकार का है। उसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया था। उसे फंसाया गया था वहीं हिंदुस्तान के साथ किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह के अदंर डर, हिंसा होती है। मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की और पता लगा कि चक्रव्यूह का एक दूसरा नाम होता है। पद्मव्यूह मतलब लोट्स फॉरमेशन। चक्रव्यूह जो होता है वो लोट्स यानी कमल के आकार में होता है। राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स के आकार का है। उसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया था। उसे फंसाया गया था वहीं हिंदुस्तान के साथ किया गया है। हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों, हामारी माताओं-बहनों, छोटे व्यापारियों के साथ किया गया। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ PM Modi की बैठक, शाह-नड्डा और योगी भी हुए शामिल

राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। उनके नाम द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, अश्वथामा, कृतवर्मा और शकुनी हैं। आज भी चक्रव्यूह के बीच में छह लोग हैं। राहुल ने कहा कि वैसे तो चक्रव्यूह में हजारों लोग होते हैं। लेकिन बिल्कुल सेंटर में छह लोग उसे कंट्रोल करते हैं। जैसे उस टाइम छह लोग कंट्रोल करते थे। आज भी छह लोग कंट्रोल करते हैं। ये छह लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अंबानी और अडानी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल में अराजकता और अघोषित आपातकाल', अधीर रंजन की मांग, राष्ट्रपति को करना चहिए हस्तक्षेप

राहुल गांधी ने कहा कि इस बजट की नीयत केवल एकाधिकार वाले उद्योगपतियों, एकाधिकार वाली राजनीति और एजेंसियों को मजबूत करने की है। देश में ‘कर आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है। बजट में वित्त मंत्री ने ‘पेपर लीक’ पर एक भी शब्द नहीं बोला, शिक्षा पर 20 साल में सबसे कम बजट दिया गया है। बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग के साथ धोखा किया है, अब मध्यम वर्ग सरकार का साथ छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ आ रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़