पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

joint operation
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर यादव ने कहा, ‘‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।’’ यादव ने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को ‘‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका’’ करार दिया।

केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस ने सीमाई प्रदेश में संभावित आतंकवादी हमलों को नाकाम करते हुये आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया और इस सिलसिले में इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्धों के पास से दो परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी), दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन फिरदौस अहमद भट कर रहा था, जो लश्कर का एक सक्रिय आतंकवादी है।

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान उजैर उल हक तथा राज मोहम्मद अंदलीब के तौर पर की गयी है दोनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने कहा कि खुफिया जानकारी के बाद अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंजाब सीमा का इस्तेमाल लश्कर द्वारा हथियारों और विस्फोटकों की एक बड़ी खेप की तस्करी के लिए किया जा रहा है और उनके दो सदस्यों द्वारा कैथू नंगल के इलाके में कैश बरामद करने की उम्मीद है। यादव ने कहा, पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) की अमृतसर शाखा ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर संयुक्त अभियान चलाया और हथियार की खेप के साथ दो लोगों को पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों को फिरदौस अहमद भट ने एक आतंकी संगठन में भर्ती किया था, आतंकवादी संगठन उनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर और पंजाब में शांति एवं सद्भाव को बिगाड़ने के लिए देश के प्रमुख हस्तियों एवं सामरिक महत्व के स्थानों को निशाना बनाने के लिए योजना बना रहा था। पुलिस प्रमुख ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से भट के साथ लगातार संपर्क में थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भट ने गुरुवार को उन्हें हथियारों की खेप इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी लाने के लिए अमृतसर भेजा था। अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर यादव ने कहा, ‘‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।’’ यादव ने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को ‘‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका’’ करार दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़