बस अब बहुत हो गया..., कोलकाता रेप एंड मर्डर पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, कोई भी सभ्य समाज बेटियों को अत्याचारों का शिकार नहीं होने दे सकता

president murmu
ANI
अंकित सिंह । Aug 28 2024 3:09PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह स्तब्ध और व्यथित हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों से व्यथित राष्ट्रपति मुर्मू ने साफ तौर पर कहा कि बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना पर पूरे देश में रोष है। हर कोई पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। इस मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी टिप्पणी सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह स्तब्ध और व्यथित हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों से व्यथित राष्ट्रपति मुर्मू ने साफ तौर पर कहा कि बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल बंद के बीच अभिषेक बनर्जी की चेतावनी, बीजेपी ने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता।  महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर उन्होंने कहा कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अक्सर ‘विकृत मानसिकता’ महिला को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि निर्भया मामले के बाद 12 वर्षों में बलात्कार की अनगिनत घटनाओं को समाज भूल चुका है; यह ‘सामूहिक रूप से भूलने की बीमारी’ ठीक नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़