Prayagraj: गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन की तलाश हुई तेज, UP STF चीफ अमिताभ यश ने दी बड़ी जानकारी

Amitabh Yash
ANI
अंकित सिंह । Apr 24 2023 5:10PM

अमिताभ यश ने साफ तौर पर कहा है कि दोनों को लेकर प्रशासन लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि गुड्डु मुस्लिम और शाइस्ता परवीन दोनों वांछित हैं। शाइस्ता परवीन पर 50,000 रुपए का इनाम है और पुलिस, STF इन दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के फरार महिला आरोपी और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम की तलाश लगातार जारी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश से प्रशासन को इस बात की उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दोनों को लेकर उत्तर प्रदेश के एडीजी और स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ अमिताभ यश ने बड़ी जानकारी दी है। अमिताभ यश ने साफ तौर पर कहा है कि दोनों को लेकर प्रशासन लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि गुड्डु मुस्लिम और शाइस्ता परवीन दोनों वांछित हैं। शाइस्ता परवीन पर 50,000 रुपए का इनाम है और पुलिस, STF इन दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इन गैंग का बड़ा संपर्क होता है। 

इसे भी पढ़ें: Prayagraj: अतीक अहमद के दफ्तर में जांच के दौरान मिले खून के धब्बे और चाकू, बुलाई गई FSL की टीम

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने कहा कि ऐसे कई लोग होते जिनसे इनका लेन-देन, व्यापारिक संबंध होता है जिनकी मदद से यह अंडरग्राउंड हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुड्डु मुस्लिम हमेशा से कॉन्ट्रैक्ट किलर रहा है। इसकी अतीक ने ज़मानत कराई थी जिसके बाद से यह अतीक के लिए काम कर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पूछताछ, जांच में पता चला कि शाइस्ता परवीन गैंग के कार्यों में शामिल रही है। उन्होंने कहा कि अतीक के बहन-बेहनोई, जो सरकारी डॉक्टर हैं, उन्होंने गुड्डू मुस्लिम को आश्रय दिया था। ऐसा लगता है कि अतीक का पूरा परिवार इन कार्यों में है। 

इसे भी पढ़ें: Atiq Ahmed shootout: न्यायिक आयोग की टीम ने किया काल्विन अस्पताल का दौरा, क्राइम सीन को किया गया रीक्रिएट

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमा शंकर सिंह ने रविवार को कहा कि हाल ही में प्रयागराज में हुए गोलीकांड में मारे गए माफिया राजनेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी बसपा में ही हैं और दोष सिद्ध होने पर उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। बलिया के रसड़ा क्षेत्र से बसपा विधायक ने रविवार को जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बसपा में स्थिति को स्पष्ट किया। सिंह ने कहा, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पार्टी में ही हैं। पार्टी से निकाली नहीं गई हैं। वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़