उदित राज के ट्वीट पर अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस मौन क्यों, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी?

anurag thakur
ANI
अंकित सिंह । Oct 7 2022 6:07PM

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ये कैसा दोहरा चरित्र है। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस पर कुछ नहीं कहेंगे? क्या उस नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी? उन्होंने कहा कि क्या उस नेता को देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए? क्या यह राष्ट्रपति की गलती है कि वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से हैं?

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राष्ट्रपति के लिए अशोभनीय बातें लिखी गई थी। यही कारण है कि भाजपा कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आज एक बार फिर से कांग्रेस से सवाल पूछा है। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि क्या उदित राज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी? अपने बयान में उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी का सोनिया गांधी जी के जूते के फीते को बांधने को लेकर बड़ी-बड़ी बाते कर रही है। उसी दिन कांग्रेस के एक नेता राष्ट्रपति का अपमान करते हैं। इस पर पूरी कांग्रेस मौन है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उदित राज को NCW ने भेजा नोटिस

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ये कैसा दोहरा चरित्र है। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस पर कुछ नहीं कहेंगे? क्या उस नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी? उन्होंने कहा कि क्या उस नेता को देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए? क्या यह राष्ट्रपति की गलती है कि वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से हैं? आपको बता दें कि उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा। हालांकि उन्होंने सपाई देते हुए बाद में कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हे आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए।

इसे भी पढ़ें: उदित राज की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर NCW ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का अपमान करना शुरू से कांग्रेस की नीति रही है। उदित राज जैसे कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि इन्होंने जनजाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़