उदित राज की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर NCW ने जारी किया नोटिस

rekha sharma
ANI
अंकित सिंह । Oct 6 2022 4:40PM

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके इस ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है। उदित राज के बयान की लगातार भाजपा की ओर से आलोचना की जा रही है। इन सबके बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह बयान देने के लिए उदित जी अभ्यस्त है, उनके ऐसे ही बयान के लिए पहले भी NCW ने रिकॉग्निजेंस लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ कहा है। उन्होंने इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो महिला हैं? उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार उदित राज ने बयान दिया है वो निंदनीय हैं इसलिए NCW ने उन्हें नोटिस दिया है।

इसे भी पढ़ें: लव-कुश रामलीला समिति का अच्छा निर्णय, रावण वध के दौरान नहीं होगी आतिशबाज़ी, पुतलों में होंगे घास

उदित राज ने क्या कहा था

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर कहा था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा। सफाई में उदित राज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित - आदिवासी आलोचना करेगें और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं। bjp ने मेरा सम्मान किया,जब एससी/एसटी की बात की तो बुरा हो गया। उन्होंने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हे आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर उदित राज का विवादित बयान, भाजपा ने किया जबरदस्त पलटवार

भाजपा का हमला

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का अपमान करना शुरू से कांग्रेस की नीति रही है। उदित राज जैसे कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि इन्होंने जनजाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उदित राज जैसे नेताओं को अपनी टुच्ची राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि कैसे राष्ट्रपति का सम्मान किया जाता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़