बाहरी दिल्ली में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया

minor girl
ANI

आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

बाहरी दिल्ली में 13 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के साथ उसी इमारत में किराए पर रहता था जहां लड़की रहती थी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर रनहोला इलाके में उस समय हुई, जब लड़की घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसे धारदार हथियार से धमकाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के डर से आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़