जिस तारीख को चंद्रमा पर लैंड हुआ था चंद्रयान-3, उस दिन मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे, ISRO ने लोगों से की सेलिब्रेशन में भाग लेने की अपील

भारत ने 23 अगस्त 2023 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। इस उपलब्धि ने चार साल पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग की निराशा को दूर करते हुए भारत को इस क्षेत्र में लैंडिंग करने वाला पहला देश बना दिया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को देश का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी तारीख को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर टचडाउन किया था। विक्रम लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। भारत ने 23 अगस्त 2023 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। इस उपलब्धि ने चार साल पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग की निराशा को दूर करते हुए भारत को इस क्षेत्र में लैंडिंग करने वाला पहला देश बना दिया।
इसे भी पढ़ें: क्या है जीएम सरसों विवाद, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्प्लिट जजमेंट
इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने देश के सभी नागरिकों को अंतरिक्ष संगठन द्वारा आयोजित गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्रव्यापी उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसरो ने एक बयान में कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ, सभी नागरिकों को इन गतिविधियों में भाग लेने और देशव्यापी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसके अलावा, इसरो 23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन का भी आयोजन करेगा।
इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत क्यों करता है पश्चिमी मीडिया?
एस सोमनाथ ने कहा कि हैकथॉन के लिए भू-स्थानिक डोमेन, अंतरिक्ष विज्ञान, छवि प्रसंस्करण और एआई/एमएल क्षेत्रों में 12 समस्या विवरणों की पहचान की गई है और इसे देश भर में स्नातक/स्नातकोत्तर/पीएचडी छात्रों के लिए खुला घोषित किया गया है। तीन से चार छात्रों की एक टीम भाग ले सकती है और नवीन समाधानों के साथ चुनौतियों का समाधान कर सकती है। 100 टीमों को उनके विचार और समस्या-समाधान के दृष्टिकोण के आधार पर चुना जाएगा। इसके बाद, एक विशेषज्ञ समिति ग्रैंड फिनाले के लिए 30 टीमों को शॉर्टलिस्ट करेगी, जो 13 और 14 अगस्त को एनआरएससी, हैदराबाद में 30 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा।
National Space Day - 2024
— ISRO (@isro) July 22, 2024
The historic landing of #Chandrayaan3 on the Moon is celebrated as National Space Day every year on August 23.
Dr. S. Somanath, Chairman, ISRO, invites all citizens to participate in these activities and join the nationwide celebrations.#NSpD2024 pic.twitter.com/odtAfy1yTc
अन्य न्यूज़