पुणे में 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 child rape
प्रतिरूप फोटो
creative common

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था।

पुणे पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़