जानिए कौन हैं Chandrapur की सांसद Pratibha Dhanorkar, जिन्होंने विधायक रहते हुए राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री को दी मात ?

Pratibha Dhanorkar
प्रतिरूप फोटो
ANI
Anoop Prajapati । Oct 14 2024 7:29PM

महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा धानोरकर ने बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार को 260406 वोटों से अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। जहाँ कांग्रेस को कुल 718410 और बीजेपी को 458004 वोट मिले थे। इस सीट पर इन दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रही है।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा धानोरकर ने बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार को 260406 वोटों से अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। जहाँ कांग्रेस को कुल 718410 और बीजेपी को 458004 वोट मिले थे। इस सीट पर इन दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रही है। कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने जीत हासिल की और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार इस क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभाओं से पिछले 30 साल से विधायक बने हुए हैं। इसके अलावा भी वे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।

जानिए कौन हैं प्रतिभा धानोरकर

कांग्रेस की नेता प्रतिभा धानोरकर पूर्व दिवंगत सांसद बालू धानोरकर की पत्नी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बालू धानोरकर कांग्रेस से सांसद चुने गए थे। प्रतिभा धानोरकर ने राज्य की वरोरा विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए जीत हासिल की थी।

कहां तक की है पढ़ाई?

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। 38 वर्षीय धानोरकर की आमदनी का मुख्य जरिया कृषि और व्यवसाय हैं। उनकी ओर से चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।

हलफनामे के अनुसार कितनी है संपत्ति?

उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, धानोरकर के पास उनकी कुल घोषित संपत्ति 80.4 करोड़ रुपए है, जिसमें चल संपत्ति में 41.8 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति में 38.6 करोड़ रुपए शामिल हैं। उनकी कुल घोषित आय 1.3 करोड़ रुपए है, जिसमें से 49.9 लाख रुपए स्वयं की आय है। धनोरकर प्रतिभा सुरेश उर्फ ​​बालूभाऊ की कुल देनदारियां 55.2 करोड़ रुपए की हैं।

कैसा है राजनीतिक करियर

प्रतिभा सुरेश धनोरकर महाराष्ट्र की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं। उन्होंने वरोरा से महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। धनोरकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिव सेना से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा को जारी रखा। वह 2024 के आम चुनाव में चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनी हैं।

व्यक्तिगत जीवन

प्रतिभा धनोरकर के पति सुरेश धानोरकर भी एक राजनेता थे। उनके दो बेटे हैं और वे वरोरा में ही रहते हैं। प्रतिभा ने कृषि और व्यवसाय में भी हाथ आजमाया है, जिससे उन्हें अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में मदद मिली है। प्रतिभा सुरेश धनोरकर एक समर्पित और प्रभावशाली राजनेत्री हैं। उनकी शिक्षा और पेशेवर पृष्ठभूमि ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़