कर्नाटक: कार के खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, तीन अन्य लोग घायल

ditch
ANI

पुलिस के मुताबिक, भागीरथी अपनी बेटी सुचित्रा (36), दामाद रूपेश (39) और तीन साल के पोते धनविश के साथ सोमवार को तुमकुरु गयी थीं और बुधवार तड़के मंगलुरु स्थित अपने घर लौट रही थीं।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुका में एक कार के खाई में गिरने से 62 वर्षीया महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान भागीरथी के रूप में हुई, जो मंगलुरु के कोडियालबेल की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, भागीरथी अपनी बेटी सुचित्रा (36), दामाद रूपेश (39) और तीन साल के पोते धनविश के साथ सोमवार को तुमकुरु गयी थीं और बुधवार तड़के मंगलुरु स्थित अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस ने बताया कि कलवपडुरु गांव के बम्बिला के पास तड़के पांच बजे के करीब रूपेश को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में घायल रूपेश, सुचित्रा और भागीरथी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि रूपेश और सुचित्रा की हालत गंभीर है जबकि तीन वर्षीय धनविश इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़