सिख दंगे को लेकर जेपी नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- जिनके हाथ खून से रंगे थे, वे वोट मांगने आ रहे हैं

JP Nadda
अंकित सिंह । Feb 12 2022 1:33PM

नड्डा ने कहा कि गुरुद्वारों में पहुंचने वाले लंगर के सामान पर पहले की सरकारों में टैक्स लगता था। मोदी जी ने सभी गुरुद्वारों को लंगर के लिए टैक्स फ्री कर दिया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए वर्षों से मांग हो रही थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पंजाब में है। पंजाब में उन्होंने चुनावी सभा किया अपने चुनावी सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है, धार्मिक गुरुओं की धरती है, पुण्यभूमि है। देश की आजादी से लेकर, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के वीरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ये शहीद भगत सिंह जी की भूमि है। मैं ऐसी भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बारे में, सिख भाइयों के बारे में सभी लोगों ने बड़ी-बड़ी बातें की। लेकिन आज तक किसी ने सिख भाइयों के लिए, किसानों के लिए वो सब नहीं किया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

नड्डा ने कहा कि गुरुद्वारों में पहुंचने वाले लंगर के सामान पर पहले की सरकारों में टैक्स लगता था। मोदी जी ने सभी गुरुद्वारों को लंगर के लिए टैक्स फ्री कर दिया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए वर्षों से मांग हो रही थी। कितने ही नेता आए जो पंजाब की और देश की गद्दी पर बैठे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। मोदी जी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर कॉरिडोर बनाकर लाखों श्रद्धालुओं के गुरुद्वारे तक जाने की व्यवस्था की है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में दंगे हुए। कांग्रेस पार्टी के नेता तब कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब ये आपके सामने वोट मांगने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: जे.पी.नड्डा, अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, वीके सिंह, हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

नड्डा ने कहा कि ये वो लोग थे, जिन्होंने दंगों में अपने हाथ खून से रंगे थे, ये वो कांग्रेसी थे, जिन्होंने मानवता को शर्मशार किया था। ये वो कांग्रेसी थे जिन्होंने आजाद भारत में ऐसी स्थिति ला दी जिसमें भाई-भाई को मारने लगा था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में 2014 में 18 लाख स्कॉलरशिप थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन्हें बढ़ाकर 31 लाख कर दिया है। करीब 1517 नए स्कूल बने हैं। भारत सरकार ने 2014 के बाद 6 नवोदय विद्यालय खोले गए हैं। 14 स्पोर्ट्स सेंटर बने हैं। हमारे गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे जिन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा, उन्होंने धर्म की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपना बलिदान दिया था। मोदी जी ने 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' जो सारे देश में मनेगा इसकी घोषणा की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़