जम्मू कश्मीर: सांबा में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल

collapsed
ANI

अधिकारियों के अनुसार, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार मजदूरों को गड्ढे में मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया और शेष दो मजदूरों को बचाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई।

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक पुल निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में कार्य कर रहे छह मजदूरों पर बृहस्पतिवार को मिट्टी का ढेर गिर गया जिनमें से दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर देवक नदी पर पुल निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में छह मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी मिट्टी का ढेर उनके ऊपर गिर गया और वे फंस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम के साथ बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार मजदूरों को गड्ढे में मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया और शेष दो मजदूरों को बचाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई।

जिला आयुक्त राजेश शर्मा और सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनय कुमार शर्मा घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा उन्होंने बचाव अभियान की निगरानी की। अधिकारियों के अनुसार, चार मजदूरों की हालत स्थिर बताई गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जम्मू के एक अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों की मौत हो गई जिनकी पहचान बिहार के सोबिन सिंह और रियासी के लाल सिंह के तौर पर की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़