ISRO on Chandrayaan: जब चांद के गड्ढों को देखा हमने...चंद्रयान-3 ने भेजी Exclusive तस्वीरें,

ISRO on Chandrayaan
Creative Common
अभिनय आकाश । Aug 7 2023 1:06PM

वीडियो में आपको चांद की सतह पर नीले और हरे रंग के कई गड्ढे नजर आएंगे। आपको बता दे कि चंद्रयान को 9 अगस्त के दिन दोपहर दो बजे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करवाया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश करेगा। 16 अगस्त को चंद्रयान चांद की पांचवी कक्षा में पहुंच जाएगा।

इसरो ने पहली बार चांद की तस्वीरें जारी कर दी हैं। चांद की एक्सक्लूसिव तस्वीरें चंद्रयान ने कैद की हैं। आपको बता दें कि चंद्रयान 3 5 अगस्त को चांद के ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है। अब चंद्रयान पर लगे कैमरे ने चांद के सतह की हैरतअंगेज तस्वीरें खींच ली हैं। इसरो ने 45 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में आपको चांद की सतह पर नीले और हरे रंग के कई गड्ढे नजर आएंगे। आपको बता दे कि चंद्रयान को 9 अगस्त के दिन दोपहर दो बजे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करवाया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश करेगा। 16 अगस्त को चंद्रयान चांद की पांचवी कक्षा में पहुंच जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath: 'चंद्रयान 3' भारत की अंतरिक्ष यात्रा में लिखता नया अध्याय

इसके बाद चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी। अगर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफलता पूर्वक हो जाती है तो इसरो दुनिया की पहली स्पेस एजेंसी बन जाएगी जो चांद के साउथ पोल में पहुंच जाएगी। 23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। ये सबसे बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 LIVE Updates: आज से चांद का चक्कर लगाएगा चंद्रयान-3, ISRO ने बताई लोकेशन

इससे पहले इसरो ने शनिवार को पुष्टि की कि लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास किया गया, जिससे अंतरिक्ष यान स्थिर चंद्र कक्षा में स्थापित हो गया। 14 जुलाई, 2023 को एलवीएम-3 रॉकेट पर सवार होकर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया, चंद्रयान-3 ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच अंतरिक्ष में तीन लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। अंतरिक्ष यान ने 1 अगस्त को पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली थी और चंद्रमा की ओर अपनी ट्रांस-चंद्र यात्रा शुरू कर दी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़