INS Sumitra: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बनाया दबदबा, ईरान के जहाज से किया बड़ा रेस्क्यू

navy
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 30 2024 10:46AM

इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है।

अरब सागर में भारतीय नौ सेना का शौर्य देखने को मिला है। भारतीय नौसेना ने बीते 24 घंटों में ही अरब सागर में दो जहाजों का रेस्क्यू किया है। इन जहाजों को लुटेरों से बचाया गया है। नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानियों और दूसरे जहाज से 17 क्रू मेंबर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने हिस्सा लिया है।

इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना ने सोमवार को 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलता से बचाने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी नौसेना ने आधिकारिक बयान में दी है।

बता दें कि सोमाली समुद्री डाकूओं से एक ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज, एफवी इमान को बचाने के बाद भारतीय नौसेना ने इस दूसरे बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सोमालिया के पूर्वी तट और खाड़ी के साथ समुद्री डाकुओं और समुद्री डकैतों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस जहाज में 17 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

भारतीय नौसेना ने कहा है कि आईएनएस सुमित्रा युद्धपोत ने संकटग्रस्त जहाज को रोकने में सफलात हासिल की। इसके बाद मछली पकड़ने वाले जहाज का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की गई है। इस जहाज में ही समुद्री डाकू सवार थे। इस जहाज में कुल 19 पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को भी बंधक बनाया हुआ था, जिन्हें नौसेना ने सकुशल छुड़ाया है। इसके बाद जहाज ने सोमाली के समुद्री डाकुओं द्वारा बंदी बनाए गए चालक दल की भलाई की जांच भी की है। इस जांच की पुष्टि के लिए बोर्डिंग भी की गई है।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री डाकूओं के हमले के खिलाफ अपनी निगरानी को तेज कर दिया है। इसे संबंध में फैसला इजरायल-हमास संघर्ष के कारण भी लिया गया है। इजरायल और हमास के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हौथी आतंकवादियों का आक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इन हमलों के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने अपनी सतर्कता अरब सागर में बढ़ाई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़