मध्यप्रदेश के जबलपुर में आठवीं कक्षा के छात्र ने 15 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या की

stabbed
ANI

एसडीओपी ने कहा, 15 वर्षीय आरोपी और पीड़ित जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर नटवारा गांव के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। दोनों के बीच कुछ दिन पहले फोन पर बहस हुई थी।

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 15 वर्षीय लड़के ने आठवीं कक्षा के छात्र की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपमंडल अधिकारी (पाटन) लोकेश डाबर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया किआरोपी ने पीड़ित रोहित प्रजापति के फोन पर एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें झगड़े के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

एसडीओपी ने कहा, 15 वर्षीय आरोपी और पीड़ित जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर नटवारा गांव के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। दोनों के बीच कुछ दिन पहले फोन पर बहस हुई थी।

आरोपी ने रोहित प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने बृहस्पतिवार शाम को प्रजापति को घेर लिया और चाकू घोंप दिया। उन्होंने कहा, उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़