दलितों और ओबीसी को ‘परेशानी’ हुई तो इसका संज्ञान लूंगी : पंकजा मुंडे

Pankaja Munde
ANI

बीड कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहा है। वह वंजारी समुदाय के संत भगवानबाबा की जन्मस्थली सावरगांव घाट पर अपनी वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रही थीं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संपर्क साधते हुए शनिवार को कहा कि अगर उन्हें परेशानी हुई तो वह इसका संज्ञान लेंगी।

मुंडे अपने गृह क्षेत्र बीड जिले से लोकसभा चुनाव हार गई थीं। बीड कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहा है। वह वंजारी समुदाय के संत भगवानबाबा की जन्मस्थली सावरगांव घाट पर अपनी वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रही थीं।

राज्य के कृषि मंत्री और उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे और लक्ष्मण हेक ने भी रैली को संबोधित किया। मुंडे ने समाज में बढ़ती जातिगत फूट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, अगर कोई वाहन किसी को टक्कर मारता है तो लोग चालक की जाति पूछते हैं। लोग उस व्यक्ति की जाति जानना चाहते हैं जिसने एक छोटी बच्ची के साथ क्रूरता की और उसे मार डाला। हम ऐसा समाज नहीं चाहते हैं। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ने चेतावनी दी कि यदि राज्य में गरीब, दलित, ओबीसी और अन्य लोग परेशान होंगे तो वह इसका संज्ञान लेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़