Jharkhand: 'घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हेमंत सोरेन', Amit Shah का आरोप, भूमि जिहाद और लव जिहाद के पीछे CM का हाथ

Amit Shah
ANI
अंकित सिंह । Jul 20 2024 5:28PM

भाजपा नेता ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी राज्य झारखंड के रांची में एक रैली में लोगों से कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद, भाजपा आदिवासी लोगों और उनकी भूमि की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर एक 'श्वेत पत्र' लाएगी। साथ ही साथ उन्होंने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया है। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, उनकी जमीन खरीद रहे हैं, झारखंड में आदिवासियों की आबादी कम हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर PM मोदी ने की अहम बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह हुए शामिल

अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री 'भूमि जिहाद', 'लव जिहाद' के पीछे हैं, जो राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन का कारण बन रहे हैं।" रैली में आगे बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ''बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में 2014, 2019, 2024 की कांग्रेस की संयुक्त संख्या से ज्यादा सीटें मिलीं।'' उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं, आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं और जमीन खरीद रहे हैं। अमित शाह ने लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद "अहंकार दिखाने" के लिए राहुल गांधी सहित इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस नेताओं पर भी हमला किया क्योंकि "वे हार स्वीकार करने में असमर्थ हैं"।

भाजपा नेता ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज सकते हुए कहा कि इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं।

इसे भी पढ़ें: 'बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब लेके चलता हूं', कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा

शाह ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़