Haryana: BJP को लगा बड़ा झटका, अशोक तंवर की घर वापसी, राहुल गांधी ने कांग्रेस में शामिल कराया

Ashok Tanwar
ANI
अंकित सिंह । Oct 3 2024 3:15PM

अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ राजनीतिक मतभेद के कारण उन्होंने 5 अक्तूबर 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दिन भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस में शमिल कराया। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ राजनीतिक मतभेद के कारण उन्होंने 5 अक्तूबर 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: अरबपतियों की सरकार चलाते हैं PM Modi, Haryana में बोले Rahul Gandhi, विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस के शेर

इसके बाद अशोक तंवर आप में शामिल हुए। आप ने उन्हें हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। वह इससे खुश नहीं थे। इसके बाद उन्होंने आप छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें सिरसा से टिकट दिया था। वे हार गए थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है जो “किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।” 

इसे भी पढ़ें: चंड, मुंड और महिषासुर... Haryana में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM योगी आदित्यनाथ की हुंकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज नूह में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली और जहां भी बीजेपी ने 'नफ़रत का बाज़ार' खोला, हमने 'मोहब्बत की दुकान' खोलीं। उन्होंने दावा किया कि हम प्यार और एकता की बात करते हैं, वे नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं। राहुल ने दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस संविधान को नष्ट कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़