गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख बीना नाइक ने इस्तीफा दिया

Beena Naik
ANI

नाइक नवंबर 2021 में गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख चुनी गई थीं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए पद छोड़ने और युवा पीढ़ी के वास्ते राह तैयार करने का यह सही समय है।’’

गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख बीना शांताराम नाइक ने युवा पीढ़ी को मौका देने के लिए शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। नाइक ने अपने त्याग पत्र में कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहेंगी।

नाइक नवंबर 2021 में गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख चुनी गई थीं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए पद छोड़ने और युवा पीढ़ी के वास्ते राह तैयार करने का यह सही समय है।’’

उन्होंने कहा कि महिला इकाई की प्रमुख के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। नाइक ने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत करने के लिए मुझे जो अवसर दिया गया, उसके लिए मैं तहे दिल से आभार जताती हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़