गैंगस्टर छोटा शकील का सहयोगी हत्या के मामले में 25 साल बाद गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लइक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख (50) को बृहस्पतिवार को पायधोनी पुलिस की एक टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। उसके सहयोगियों ने 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मुंबई। भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल बाद हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लइक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख (50) को बृहस्पतिवार को पायधोनी पुलिस की एक टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा।

घटना के वक्त वह तब दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हुसैन शेख, जो छोटा शकील गिरोह के लिए काम कर रहा था। उसके सहयोगियों ने 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। हमें सूचना मिली कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा है और हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़