Ratan Tata Death| पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर इन नेताओं ने जताया Ratan Tata के निधन पर शोक

ratan tata
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Oct 10 2024 10:56AM

रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रहे रत्न टाटा का मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में नौ अक्टूबर की देर रात को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रतन टाटा के निधन से पूरा देश दुखी है। देश के लिए कई ऐतिहासिक काम करने वाले रतन टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया है।

रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।

 

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि 

रतन टाटा को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने कहा, "रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

तेजस्वी यादव ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि मानवीय मूल्यों व परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सद्भावना की मिसाल श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए। उन्होंने अनुकरणीय जीवन जिया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

वहीं राजनाथ सिंह ने राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर लिखा कि श्री रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वे भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे दिग्गज थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

एक पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा एक्स पर एक पोस्ट में, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "श्री रतन टाटा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। श्री टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानतम लोगों में से एक थे। टाटा समूह के माध्यम से उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारतीय उद्योग जगत को दुनिया में एक उल्लेखनीय स्थान मिले। उन्हें उनकी नैतिकता, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति प्रेम के लिए याद किया जाएगा। उनमें निर्णय लेने और उसे सही बनाने का असाधारण गुण था। उन्होंने हमारे जीवन को बदल दिया, पूरे उद्योगों को फिर से परिभाषित किया और मानव इतिहास में सबसे दुर्लभ उपलब्धियों में से एक को हासिल किया: उन्होंने दुनिया में भारत की छवि को बदल दिया। दान और परोपकार के माध्यम से उन्होंने धन सृजन को उद्देश्य और अर्थ दिया। दुनिया ने एक दूरदर्शी और भारत ने अपना सबसे महान बेटा खो दिया है। मुंबई ने अपना पितामह खो दिया है। हम टाटा समूह और उन सभी लोगों के लिए अपनी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ भेजते हैं जो श्री रतन टाटा को प्यार करते थे।"

 

अमेरिकी राजदूत ने किया याद

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ट्वीट किया, "भारत और दुनिया ने एक विशाल हृदय वाले दिग्गज को खो दिया है। जब मुझे राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए नामित किया गया, तो भारत की ओर से पहली बधाई रतन टाटा की ओर से आई, जिन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बोर्ड में सेवा करते हुए मेरे गृहनगर की बहुत सेवा की। उन्होंने अपने देश के लिए अधिक समृद्धि और समानता का भविष्य देखा और हमारी दुनिया के लिए बहुत कुछ किया। उनकी स्मृति आशीर्वाद बनी रहे।"

 

केरल सीएम ने दी श्रद्धांजलि

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट किया, "भारतीय इतिहास में एक स्थायी विरासत वाले उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। केरल के विकास के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और टाटा समूह के प्रति हार्दिक संवेदना।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़