दक्षिण कन्नड़ के कड़ाबा में एक विद्यालय में कक्षा की छत गिरने से चार छात्राएं घायल

collapses
ANI

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर कड़ाबा तालुक के कुन्तूर में स्थित इस सरकारी विद्यालय में एक कमरे की छत गिरने से सातवीं कक्षा की चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कड़ाबा तालुक के कुन्तूर में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में एक कमरे की छत गिर जाने से चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर कड़ाबा तालुक के कुन्तूर में स्थित इस सरकारी विद्यालय में एक कमरे की छत गिरने से सातवीं कक्षा की चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

विद्यालय में मरम्मत एवं निर्माण कार्य भी चल रहा है। सूत्रों के अनुसार घायल छात्राओं की पहचान फातिमा सुहाना, रश्मि, दिक्षिता और यशमिता के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना पर नाराज अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षकों की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त मुल्लई मुहिलान ने विद्यालय के प्राचार्य एवं स्कूल के निर्माण कार्य में लगे जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़