Farmer Protest| राहुल गांधी ने की झड़प के बाद किसानों से बात, शंभू बॉर्डर पर हैं तनावपूर्ण हालात

rahul gandhi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Feb 14 2024 10:51AM

यहां पंजाब से आने वाले किसान दिल्ली कूच करने के लिए जिद पर अड़े हुए है, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई है। पुलिस ने सभी किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका हुआ है। इससे पहले मंगलवार को भी शंभू बॉर्डर पर स्थिति काफी भयानक हो गई थी।

किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुटे हुए है। पुलिस लगातार किसानों को रोकने के लिए कोशिश में जुटी हुई है। खासतौर से हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां पंजाब से आने वाले किसान दिल्ली कूच करने के लिए जिद पर अड़े हुए है, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई है। पुलिस ने सभी किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका हुआ है। इससे पहले मंगलवार को भी शंभू बॉर्डर पर स्थिति काफी भयानक हो गई थी।

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े है। इसके बाद सीमा पर हालात काफी बेकाबू हो गए है। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने के दौरान कई किसान भी घायल हुए है। किसानों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बात की है। जानकारी के मुताबिक ये किसान मंगलवार को पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हुए थे। वहीं राहुल गांधी ने किसानों के मार्च को लेकर कहा है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के आने पर किसानों को एमएसपी कानून की गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था कि किसान भाइयों के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक हर फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला किया है।

घोषणा पत्र का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों से पहले घोषणा पत्र का भी जिक्र किया है जिसमें किसानों के लिए भी खास चीजों की जानकारी दी गई है। किसानों और मजदूरों के लिए कई चीजें लाई जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी इन दिनों किसानों से भी मुलाकात कर रहे है। किसानों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था कि किसान अपना हक और अपना अधिकार मांग रहे है। इन मांगों को लेकर वो दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़