सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में गिरावट आई है लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है: सिंह

border
प्रतिरूप फोटो
ANI

जम्मू के अरनिया में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बृहस्पतिवार की रात सीमा पार से गोलाबारी की गई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और एक महिला घायल हो गई थी जबकि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में ‘‘तेजी से गिरावट’’ आई है, लेकिन हाल में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से साबित होता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सतर्कता कम नहीं कर सकता।

जम्मू के अरनिया में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बृहस्पतिवार की रात सीमा पार से गोलाबारी की गई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और एक महिला घायल हो गई थी जबकि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी जारी रही और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सिंह ने सांबा में पत्रकारों से कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में ‘‘तेजी से गिरावट’’ आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हाल के दिनों में गोलीबारी की छिटपुट घटनाएं और नियंत्रण रेखा पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें साबित करती हैं कि हम पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों से होने वाली गलत गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता और चौकसी कम नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में खासकर अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में भी कमी आई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़