Rewari सीट पर राव इंद्रजीत व कैप्टन की साख दांव पर, भाजपा ने Laxman Yadav को घोषित किया अपना प्रत्याशी

Rao Inderjit
ANI
Anoop Prajapati । Sep 20 2024 3:42PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रेवाड़ी जिले में रेवाड़ी, बावल व कोसली तीन सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। जिले की सबसे हॉट सीट रेवाड़ी बनी हुई है। हालांकि, प्रचार के मामले में अन्य दलों के मुकाबले कांग्रेस अभी तक रेस में आगे हैं।

अक्तूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रेवाड़ी जिले में रेवाड़ी, बावल व कोसली तीन सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। जिले की सबसे हॉट सीट रेवाड़ी बनी हुई है। हालांकि, प्रचार के मामले में अन्य दलों के मुकाबले कांग्रेस अभी तक रेस में आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बनाए हुए है। रेवाड़ी की सीट पर कैप्टन परिवार, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की साख दांव पर है। पार्टियों ने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल 21 सितंबर को आएंगे

आप के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 21 सितंबर को रेवाड़ी में जनसभा करेंगे। इस सीट पर दो लाख 55 हजार मतदाता है, जिनमें करीब 28 हजार पंजाबी व आठ हजार वैश्य मतदाता शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों नेता रेवाड़ी में बनिया व पंजाबी वोटों में सेंधमारी करने का प्रयास करेंगे। अगर ऐसा हो गया तो कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों को नुकसान होने की पूरी संभावना है। तो वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रचार करने के लिए पार्टी के स्टार प्रचार सचिन पायलट और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आने वाले हैं।

लक्ष्मण यादव को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और छह बार लगातार विधायक रहे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे व निवर्तमान विधायक चिरंजीव को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं, भाजपा ने कोसली से निवर्तमान विधायक और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिहं के खास माने जाने वाले लक्ष्मण यादव को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आप की ओर से पूर्व जिला प्रमुख व रेवाड़ी के बार एसोसिएशन के छह बार प्रधान रहे सतीश यादव चुनावी मैदान में हैं।

पंजाबी और वैश्य मतदाता बंटे तो होगा नुकसान

अगर पंजाबी और वैश्य वोटों में आप उम्मीदवार वोटों में सेंधमारी करने में कामयाब हो जाते हैं तो इसका नुकसान कांग्रेस व भाजपा को होगा। हालांकि, कांग्रेस की ओर ही अभी तक पंजाबी वोटर का झुकाव रहा है। जबकि वैश्य मतदाता को भाजपा को वोट बैंक माना जाता है। वर्तमान में कांग्रेस की ओर से कैप्टन अजय यादव ने खुद ही प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है। वह लगातार क्षेत्र में छोटी व बड़ी सभाएं प्रतिदिन कर लोगों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। भाजपा की ओर से अभी तक राव इंद्रजीत सिंह व प्रत्याशी लक्ष्मण यादव ने ही मोर्चा संभाला हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़