दुनिया के देशों को जलवायु परिवर्तन, सतत विकास के मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मू

President Murmu
ANI

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें न केवल पारंपरिक खतरों से निपटने के लिये अपने आप को तैयार रखना चाहिए बल्कि अप्रत्याशित प्रकृति सहित अनदेखे खतरों के लिये भी तैयारी करनी चाहिए।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास जैसे मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं और दुनियाभर के देशों को इनका समाधान निकालने के लिये साथ मिलकर काम करना चाहिए। मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा कालेज के 62वें कोर्स से जुड़े शिक्षकों एवं कोर्स करने वाले सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ II के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम जाएंगी

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें न केवल पारंपरिक खतरों से निपटने के लिये अपने आप को तैयार रखना चाहिए बल्कि अप्रत्याशित प्रकृति सहित अनदेखे खतरों के लिये भी तैयारी करनी चाहिए। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि हम विविधतापूर्ण दुनिया में हैं जहां पर एक छोटा बदलाव व्यापक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि कभी कभी इससे सुरक्षा से संबंधित आयाम जुड़े होते हैं। कोविड महामारी की गति ऐसे खतरों का एक उदाहरण है जिसका सामना आज मानवता कर रही है। इसके कारण मानव जातिइसके खतरों को समझ पायी है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा प्रणाली की स्थिरता बनाए रखने में आईएमएफ की भूमिका अहम

मुर्मू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे मुद्दे आज काफी महत्वपूर्ण हैं। यही समय है जब दुनिया के देशों को साथ आना चाहिए और इसका समाधान निकालने के लिये काम करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा की बात अक्सर हमारी चर्चाओं में आती है और इसका व्यापक प्रभाव होता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़