Corona virus के मामलों में हो रहा इजाफा, 24 घंटें में 752 मामले, चार की मौत, इस राज्य में डराने वाली स्थिति

corona virus
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 23 2023 2:07PM

इस दौरान 525 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि संक्रमण के कारण चार लोगों ने जान गवाई है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है। इससे एक दिन पहले देश में एक्टिव मामले 2998 थे।

देश भर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा होने लगा है। देश में कोरोना के मामले 4.50 करोड़ से ऊपर पहुंच चुके। भारत में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी की माने तो बीते 24 घंटो में 752 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। देश में 21 मई 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं। 

इस दौरान 525 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि संक्रमण के कारण चार लोगों ने जान गवाई है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है। इससे एक दिन पहले देश में एक्टिव मामले 2998 थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल राज्य में सबसे अधिक 565 मामले दर्ज किए गए है। केरल में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 297 मरीज स्वास्थ्य हुए ही। 266 मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। केरल के बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 70 मामले हैं। कर्नाटक और राजस्थान दोनों ही राज्यों में कोरोना से एक-एक मौत दर्ज हो चुकी है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो बीते एक महीने के दौरान विश्व भर में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक महीने में 52% मामले बढ़े है। आंकड़ों के अनुसार 19 नवंबर से 17 दिसंबर के दौरान 8.5 लाख मामले सामने आए हैं जिनमें से 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार एक महीने में डेथ रेट 8% का रहा है। 

तेजी से फैल रहा जेएन.1 वेरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस का नया सबवेरिएंट जेएन.1 लगातार विश्व के कई देशों में अपनी पहुंच बढ़ाता जा रहा है। अब तक 41 देशों में इसके मामले रिपोर्ट किए जा चुके है। फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और स्वीडन जैसे देशों में जेएन.1 वेरिएंट के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए है। इस वायरस के 23 मामले भारत में भी दर्ज हो चुके है। हालांकि राहत है कि सभी मामलों में लक्षण काफी हल्के देखने को मिल रहे है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़